जनसंख्या नियंत्रण पर मायावती ने किया ट्वीट, BJP को लेकर कह दी ये बात।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि इसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने की बात क्या कह दी. देश में महासंग्राम छिड़ गया है. इस महासंग्राम में एक तरफ योगी आदित्यनाथ और बीजेपी है तो दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव और शफीकुर्र रहमान बर्क जैसे नेता है. अब इस संग्राम में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो गई हैं और कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा है, जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत है.
लोग खुद जरूरतों को कर रहे हैं सीमित: मायावती
मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'ऐसे समय में जब आसमान छूती महंगाई, अति गरीबी और बढ़ती बेरोजगारी आदि के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी, त्रस्त और तनावपूर्ण है तथा वे स्वयं ही अपनी सभी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं. तब जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना भाजपा की कौन सी समझदारी है?'
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा है, जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत है. लेकिन, भाजपा सरकारें देश की वास्तविक प्राथमिकता पर समुचित ध्यान देने के बजाय भटकाऊ और विवादित मुद्दे ही चुन रही हैं तो ऐसे में जनहित और देशहित का सही से कैसे भला संभव? जनता दुखी और बेचैन है।
सीएम योगी ने क्या दिया था बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जनसंख्या में असंतुलन को रोकना जरूरी है. उनका इशारा मुस्लिम समुदाय की तरफ था. योगी आदित्यनाथ जनसंख्या वृद्धि में बढ़ती इस मजहबी खाई को भरना चाहते हैं और ये ताजा विवाद इसी वजह से शुरु हुआ है।
विज्ञापन




Post a Comment