खबर अपडेट
थाना हरबंस मोहाल के शोभित होटल में महिला का आत्महत्या का मामला।
17/06/022 को होटल शोभित में सविता गौतम नाम की महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला था शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था जिसमें किसी रवि नाम के व्यक्ति का ज़िक्र था सुसाइड नोट में एक लाइन ये भी लिखी थीं ।
(रवी तुमने मेरे साथ बहुत गलत किया) मृतक महिला जिस ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं वहा से घर वालो को पता चला था की रवी कटियार नाम का व्यक्ति सविता गौतम का पीछा व ब्लैकमेल कर रहा था तथा शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था जिसके आधार पर मृतक के पिता ने रवी के विरुद्ध थाना हरबंस मोहाल में मुकदमा पंजीकृत कराया था लेकिन आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई थीं (या पकड़ा नहीं) आज दिनाक 24/06/022 मृतक महिला के घर वालो ने नामजद आरोपी को उस वक्त पकड़ लिया जब आरोपी मृतक महिला के घर बर्रा दो के पास गली में चक्कर लगा रहा था जिसे पकड़कर घर वालो ने हरबंश मोहाल पुलिस को सूचना दी और आरोपी को बर्रा थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया और एक प्रार्थना पत्र बर्रा थाने में भी दे दिया।
घर वालों ने आरोप लगाया की आरोपी रवी कटियार मृतक महिला का लगातर पीछा कर ब्लैकमेल कर रहा था तथा शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था फिलहाल हरबंस मोहाल थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं और पुलिस जॉच में जुटी हैं सच क्या हैं ये तो जॉच के बाद ही सामने आएगा मृतक महिला कैसे होटल पहुंची, लोकल आईडी पर कैसे होटल शोभित में महिला को कमरा दे दिया गया, महिला ने लगातार अपने फ़ोन से किस्से बात की, और आखिर में ऐसा क्या हुआ जो महिला फांसी के फंदे पर झूल गई अपनी तीन वर्ष की बेटी को अकेला छोड़ कर
आपको बता दे मृतक महिला की शादी क़रीब पांच वर्ष पहले श्याम नगर निवासी वेद प्रकाश पुत्र रवी चंद्र प्रकाश निवासी श्याम नगर के साथ हुई थी शादी के बाद से मृतक महिला व उसके पति के बीच विवाद चालू हो गया था जब सविता गौतम मृतक महिला के बेटी हुई तो पति ने उसे छोड़ दिया पति के खिलाफ़ दहेज़ उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, विदाई व भरण पोषण आदि के पांच मुक़दमें न्यालय में चल रहें हैं।


Post a Comment