कानपुर सेंट्रल स्टेशन अलर्ट मोड पर कैंट और सिटी साइड तैनात फोर्स
अग्निपथ योजना के विरोध में हुए उपद्रव के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गश्त करते
जीआरपी - आरपीएफ के जवान। वही जिला अधिकारी के साथ पुलिस कमिश्नर ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का भी किया निरीक्षण।
केंद्र सरकार की सेना में भर्ती को लेकर लाई गई नई अग्निपथ स्कीम को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है । उपद्रवी छात्रों ने यूपी सहित बिहार , तेलंगाना और अन्य प्रदेशों में कई ट्रेनें फूंक दी हैं । इसे देखते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की सख्त कर दी गई है । सेंट्रल स्टेशन के कैंट और घंटाघर साइड की तरफ जीआरपी , आरपीएफ और सिविल पुलिस का मजबूत पहरा है । जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर रही हैं । रेलवे स्टॉफ ड्यूटी भी बढ़ दी है । उधर , बिहार में बवाल के बाद दिल्ली - हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनें लेट हैं जिससे यात्री परेशान रहे । जीआरपी - आरपीपएफ कर रही गश्त कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से सर्कुलेटिंग एरिया सिटी व कैंट साइट पर गश्त रही है । बंदोबस्त ड्यूटी में स्टॉफ को तैनात किया गया है , ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना होने पाए । स्टेशन के चप्पे - चप्पे पर पुलिस की नजर है । इसके अलावा , वॉशिंग लाइन के आसपास भी गश्त बढ़ाया गया है । किसी भी प्लेटफॉर्म पर युवाओं की भीड़ न लगे , इसके विशेष इंतजाम कर सतर्कता बरती जा रही है ।
घंटों इंतजार करते रहे यात्री
घंटों लेट हुई ट्रेनों के इंतजार में कानपुर सेंट्रल पर यात्री परेशान रहे । दिल्ली - हावड़ा रूट कई घंटों तक प्रभावित रहा जिसकी वजह से आम्रपाली , लिच्छवी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं । गुरुवार शाम करीब 07:00 बजे तक कानपुर आने वाली ट्रेनें देर रात 2:00 बजे तक पहुंचने की आशंका है । कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री काफी परेशान दिखे । यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 7 से 10 घंटे देरी से चल रही हैं । इसके अलावा , कामाख्या से गांधीधाम चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस का कानपुर आने का समय शाम 7:20 बजे का है । यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 12 घंटे से अधिक देरी से चल रही है।


Post a Comment