कार्यालय बिजली घर कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन।
दिनाक 30/05/2022. केस्को के विद्युत वितरण मण्डल द्वितीय के अंतर्गत विभिन्न खण्डों उपखंडों परीक्षण खण्ड एवं मण्डल कार्यालय मे कार्यरत कंप्यूटर ओपरेटर कार्मिकों के माह अप्रैल 2022 के वेतन का भुगतान कल दिनाक 29 मई 2022 तक ना किये जाने की उत्पीडनात्मक कार्यवाही के विरोध मे, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की नोटिस के उपरांत आज अधिक्षण अभियंता कार्यालय बिजलीघर मे कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सभी कार्मिक अपने अपने कार्यालय मे उपस्थिति दर्ज कराकर 11.30 बजे बिजलीघर मे उपस्थित हुए एवं पूरे बिजलीघर मे घूम घूम कर इंकलाब जिंदाबाद, श्रम कानूनों का पालन करो, एम. डी. केस्को के आदेशों का पालन करो एवं पॉवर कॉर्पोरेशन के आदेशों का पालन करो , 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करो के नारे लगाते हुए अधिक्षण अभियंता कार्यालय पहुँचे एवं विरोध सभा की.....
सभा की अध्यक्षता सर्व श्री बी के अवस्थी जी ने की एवं संचालन गौरव दीक्षित ने किया, सभा मे श्री आदिल हुसैन, अंजली शर्मा, विशाल सिंह,श्री कांत, नवनीत, रमाकांत, दीपक, राम नारायण, नूर आलम, अमृता भट्ट, सिद्धार्थ भट्ट, आशीष कुमार, प्रतीक, रंजना सिंह, खालिद अंसारी, विक्रम गोस्वामी, बसंत कुमार, अभय, विजय,राहुल कुमार, राहुल दीक्षित, शुभम कुमार, शैलेंद्र, रोहित कुमार,विवेक तिवारी, ऐश्वर्य शुक्ला,शीतला, अरविंद, पवन वर्मा, संदीप घोष आदि कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किये . कर्मचारियों ने एक स्वर मे कहा कि यदि वेतन का भुगतान नही किया जाता है तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जायेगा।


Post a Comment