जहांगीरपुरी हिंसाः अपराध से पुराना नाता मोहम्मद अंसार

जहांगीरपुरी हिंसाः अपराध से पुराना नाता मोहम्मद अंसार

नई दिल्ली-: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में मोहम्मद अंसार को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगा  खूब चर्चा हो रही है।

 हिंसा के मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान मो० अंसार ने एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा का हुक अंदाज में इशारा झुकुगा नही वाला खूब वायरल हो रहा है। मो० अंसार का अपराध से काफी पुराना नाता है। 

वर्ष 2009 में दिल्ली पुलिस ने पहली बार अवैध हथियार रखने में मामले में गिरफ्तार किया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अंसार कबाड़ी का काम करता है। अंसार का पांच मंजिल मकान भी है। अंसार को लेकर पुलिस के डोजियर में बताया गया है कि वह इलाके में अवैध शराब और जुआ रैकेट चलाता है। 

अंसार को पुलिस ने कई बार गिरफ्तार भी किया है। 2009 के बाद साल 2013 में उसे नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अंसार पर महिला को पर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने मामला दर्ज किया गया था। मोहम्मद अंसार को महंगी कार और सोने का काफी शौक है। इसके अलावा अंसार को महंगी गाड़ियों का भी शौक है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js