श्री झूलेलालधाम मंदिर से सिंधी पंचायत द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई

श्री झूलेलालधाम मंदिर से सिंधी पंचायत द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई

कानपुर हर वर्ष की भांति इस बार भी  आपको सूचित कर रहा हूँ कि विगत 72 वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्य नगर स्वरूप नगर सिन्धी पंचायत द्वारा भगवान झूलेलाल जयन्ती (चेट्रीचन्ड) सिन्धी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ  को श्री झूलेलाल धाम स्वरूप नगर में मनाया गया।

 इसमें शाम 5:00 से 7:00 बजे तक जिसमें कानपुर से प्रेम प्रकाश मण्डल से आदरणीय संत भोलाराम जी एवं बाँदा से सन्त अमरलाल जी एण्ड पार्टी द्वारा पूजा-पाठ तथा भजन कीर्तन हुआ। इसके बाद भक्तों ने जमकर ठण्डाई छकी। तत्पश्चात् एक जुलूस श्री झूलेलाल घाम से उठकर स्वरूप नगर आर्य नगर बाजार से होता हुआ श्री झूलेलाल धाम पर समाप्त हुआ। 

जुलूस में लोग नारे लगा रहे थे कि जेको चवन्दो झूलेलाल, तेहिंजा थींदा बेड़ापार, इस जुलूस में कई देवी-देवताओं की झांकियाँ जैसे राधाकृष्ण, गणेश लक्ष्मी, शिव पार्वती, सांई बाबा तथा झूलेलाल जी की तथा हाथी, ऊँट, घोड़े की बग्धी संग बारात निकाली गयी इसके अलावा पूरे आर्यनगर स्वरूप नगर में बिजली की रोशनी की गयी।

 महिलाओं और बच्चों ने जमकर डोकला नृत्य किया तथा आर्य नगर स्वरूप नगर में कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। अन्त में सभी वर्गों ने भण्डारे का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य रूप से मा0 नीलिमा कटियार, मा0 जगतवीर सिंह द्रोण, माननीय सत्यदेव प्ररी, मा0 हरीश मतरेजा, घरमदास अशोक अगनानी कोटवानी, हरीश झमटानी, हीरा नन्द बुधवानी, जय प्रकाश खेसखानी, सुरेश ज्ञानानी, रमेश धरमवानी, वासुदेव जयसिंधानी, मनोज टेकवानी आदि गणमान्य लोग सम्मिलित हुये।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js