देसी शराब पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।

देसी शराब पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।

कन्नौज के छिबरामऊ में ठेके से खरीदी देसी शराब शराब पीने से बाप-बेटा और चाचा वा अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार होली पर परिवार में एक रिश्तेदार आए थे जिसके लिए ठेके से देसी शराब मंगाई गई थी। शराब के पीने के बाद कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

घटना छिबरामऊ के कसावा चौकी इलाके के कठाहार गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव के जसकरन के घर मैनपुरी से उसका रिश्तेदार पुष्पेंद्र आए थे, पुष्पेंद्र लिए देसी शराब मंगाई थी। इसके बाद देर शाम जसकरन और उसके बेटे अमित, चाचा राकेश और रिश्तेदार पुष्पेंद्र ने शराब पी। शराब पीने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

चारों लोगों की स्थिति देख परिवार के सभी लोगों के हाथ-पांव फूल गए और उनको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में अमित और राकेश ने दम तोड़ दिया। वहीं जसकरन और रिश्तेदार पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई लेकर जाया गया, जहां जसकरन की भी इलाज के दौरान सांसें बंद हो गई।

वहीं घटना की सूचना के बाद एएसपी विनोद कुमार, सीओ सहित कोतवाल मौका स्थल पहुंचे, जहां परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली। इधर, मृतक अमित की पत्नी ने गांव के दो लोगों पर शराब में मिलावट करने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js