प्रमोद जायसवाल ने पैर छूकर लिया बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद

प्रमोद जायसवाल ने पैर छूकर लिया बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद

कानपुर।आर्य नगर 214 विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल ने मगंलवार को मिश्री बाजार सहित कई क्षेत्रो मे जनसंपर्क किया जहां पर तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता ने उनका फूलों से स्वागत किया।

जनसपंर्क के दौरान काग्रेंसियो ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रमोद जायसवाल हमेशा से गरीबो की मदद करते आए है।

फिर चाहे वो गरीब कन्या का विवाह हो या गरीबो की सेवा या किसी की बीमारी हो सभी के साथ तन-मन-धन से सहयोग करते रहते है ये हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। 

आर्य नगर विधानसभा से प्रमोद भाई विधायक के चुनाव को लड़ रहे है।जनसंपर्क के दौरान प्रमोद ने क्षेत्र के सही बडे़ बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रीयो को विश्वास दिलाया कि मै निस्वार्थ भाव से सेवा करता आया हू और आगे भी करता रहूगा आप सभी अपना एक कीमती वोट देकर आशीर्वाद प्रदान करिए

 एक बार सेवा का मौका दीजिए मै हरसंभव यही प्रयास करूंगा कि आर्य विधानसभा के अंतर्गत हमारे किसी भी भाई बहन बेटी को कोई समस्या न हो।

इस अवसर पर हाजी मोहम्मद फहीम, जमाल निजामी, मोहम्मद शाहबान, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद अब्दुल सलाम, असद नियाजी, वसीमा अशरफी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तौकीर, हाजी इम्तियाज कुरैशी, आदि क्षेत्रीय जनता सैकड़ों की तादाद में मौजूद रही।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js