नीलिमा कटियार ने किया जनसंपर्क
कानपुर।कल्यानपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार ने नवाबगंज के डांडी आश्रम मे जनसंपर्क किया जहां पर क्षेत्रीयो ने उनके ऊपर फूल बरसाकर माला पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया।
कटियार ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार ऐसे ही बनाए रखिए मै एक नेता के रूप मे नही बल्कि एक बहन बेटी के रूप मे आप सभी से मिलने आयी हू।
इस अवसर क्षेत्र के विनोद शर्मा(बूथ अध्यक्ष),कृष्णा तिवारी, अंकित रावत,राकेश निषाद, रामबाबू ,अतुल कश्यप और भाजपा के सैकडो़ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment