फतेहपुर के अमौली कस्बे की अंकिता ठाकुर का एल्बम रिलीज
फतेहपुर के अमौली कस्बे की एक लड़की ने अपने जुनून और लगन से फिल्मी दुनिया में दस्तक दे दी है। बचपन में फिल्मों को देखकर एक्टिंग का सपना संजोने वाली अंकिता ठाकुर संघर्षों की राह पर चल कर खुद एक्टर बन गई हैं। वह कहती हैं कि मम्मी से इजाजत मिली और मैंने एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम बढ़ा दिए।
पंद्रह साल की उम्र में चढ़ा एक्टर बनने का शौक: अंकिता ने अपने एक्टिंग के जुनून को पूरा करने के लिए कानपुर में एक्टिंग क्लासेज भी की। कानपुर में शूटिंग में व्यस्त अंकित याद करती है कि 15 साल की उम्र में पिक्चर देखते-देखते उसे एक्टर बनने का शौक लग गया। उसका कहना है कि फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और एक्टर अक्षयकुमार उसके आइडियल हैं।
फेसबुक ने खोली राह : अंकिता बताती हैं कि मेहनत के दिनों में फेसबुक पर उसकी दोस्ती प्रतिमा शर्मा कानपुर के हुई और उन्होंने उसे अपने एल्बम ‘मेरा इश्क़ वी तू’ में काम करने का ऑफर दिया। इस एल्बम की शूटिंग कानपुर में ही हुई है। यह एलबम मंगलवार को रिलीज हुआ है। यहां के बाद उसे मुम्बई जाने का मौका भी मिला।
पेशे से नर्स अंकिता की माता रत्नेश चौहान और पापा स्वर्गीय श्री वीर प्रताप सिंह बच्चों की पढ़ाई अमौली कस्बे के गफूर एजुकेशन सेंटर से हुई। उनके दो बेटे रविन्द्र कुमार और अभिषेक राठौर और दो बेटी आकांक्षा और अंकिता हैं। तीसरे नंबर की बेटी अंकित पढ़ाई में औसत ही है। अंकिता ने अपना स्नातक रामसजीवन चंदा देवी बालिका महाविद्यालय अमौली से किया।

Post a Comment