शहर के कई सामाजिक संगठन व राजनीतिक लोग पहुंच रहे पीड़ित परिजनों के घर
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के प्रेस नोट से मचा हड़कंप सीओडी पुल के नीचे मिली थी एम एस सी छात्रा की लाश
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था छात्रा अंशिका यादव को
कानपुर नगर।बीते बुधवार की शाम अंशिका यादव के घर न पहुंचने पर रेल बाजार पुलिस को सूचना परिजनो ने दी थी परिजनों के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी आपकी बेटी बॉडी यहां पर पड़ी हुई है परिजनों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची आमतौर पर यह होता है कि ऐसी घटनाओं पर पुलिस अपने साथ फॉरेंसिक टीम को ले जाती है पीड़ित परिजनों की माने तो पुलिस के अलावा कोई भी अन्य जांच टीम नहीं थी आशिका यादव के मामा गर्वित नारंग ने बताया कि असीम अरुण कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद गैंगरेप की धारा बढ़ाई गई थी जबकि मीडिया को जो प्रेस नोट दिया गया था वह बहुत ही भ्रमित करने वाला है योगी सरकार की मशीनरी में बैठे लोग खिलवाड़ कर रहे हैं जबकि घटना छावनी क्षेत्र के पुलिस क्वार्टर में हुई है कमिश्नर द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों के पुलिस क्वाटर भी खाली कराये जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ परिजनों के घर लगातार सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों का एकत्रित होना शुरू हो गया है बताते चलें कि पुलिस क्वार्टर में नशीला पदार्थ खिलाकर गैंग रेप करके तार से गला घोंटकर एमएससी छात्रा अंशिका यादव की दरिंदगी से हत्या कर दी गई थी और आरोपियों ने डेथबॉडी को सी ओ ड़ी पुल के नीचे फेंक दिया था।
समाजसेवी व राजनीतिक दलों ने सी बी आई(केन्द्रीय जाँच ब्यरो) जांच की मांग की
इस दौरान ए आई एम आई एम की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रिया सिद्दीकी ने पूरे सिस्टम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को हर तरह का सहयोग करने की बात कही है व फ्री आफ कॉस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबैसीदीन सिद्दीकी द्वारा पीड़ित का केस लड़ने की बात कही गई है व सी बी आई जाँच की मांग की गई है उन्होंने कहा जब तक आरोपियों को फांसी नहीं दी जाएगी चुप नहीं बैठेंगे ख़बर लिखे जाने तक समाजवादी पार्टी का भी एक प्रतिनिधिमंडल परिजनों के घर पहुंचा था स्थानीय लोगो की माने तो आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी/राज्य सभा सांसद संजय सिंह की भी आने की सूचना मिल रही है।
Post a Comment