पार्षद सुनील कुमार कनौजिया ने दस करोड़ धनराशि 50 से अधिक विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

पार्षद सुनील कुमार कनौजिया ने दस करोड़ धनराशि 50 से अधिक विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कानपुर : किदवई नगर सब्जी मंडी वार्ड 14 के संघर्षशील पार्षद सुनील कुमार कनौजिया ने अपने क्षेत्र के तूफानी विकास हेतु दस करोड़ से 50 अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य अतिथि अजय कपूर कांग्रेस पूर्व विधायक का पार्षद एवं क्षेत्रीय जनता ने विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस दौरान विधायक जनता का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया गया की क्षेत्रवासियों के हित में जो भी विकास हेतु धन राशि की अतिरिक्त आवश्यकता होगी उसके लिए पार्षद का पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा दक्षिण में सुनील कुमार जैसे पार्षद की आवश्यकता है ज्यादातर सत्ता पक्ष के पार्षद जनता से मिलना भी नहीं पसंद करते ऐसे में विकास की बात तो बहुत दूर है  एक तरफ कांग्रेसी पार्षद होने के नाते वह दिन-रात जनता के हित में कार्य करते रहते हैं और हर संभव मदद के लिए खड़े रहते हैं दक्षिण वासियों को ऐसे ही पार्षदों की आवश्यकता है जो उनके सुख दुख में हमेशा खड़े रहे क्योंकि मैं दक्षिण से पूर्व विधायक रह चुका हूं तो मुझे जनता का दुख दर्द बखूबी मालूम है और मेरी किसी को भी दिन रात मेरे लायक कोई भी कार्य हो वह मुझसे किसी भी समय आ कर अपनी समस्या बता सकता है मेरा प्रयास यही रहेगा कि जनता की समस्या का निदान किया जाए और ऐसे ही प्यार बना रहे उसके पश्चात पार्षद ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया इसके उपरांत ठेकेदारों को विकास कार्य करने एवं गुणवत्ता की शपथ दिलाई और सभी से ईमानदारी से काम करने का वचन लिया सभी ठेकेदारों को साल व माला पहनाकर सम्मानित किया  वहां उपस्थित सफाई कर्मचारी महिला एवं पुरुष को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया पार्षद ने सभी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया पार्षद ने पत्रकारों को बताया कि नगर निगम जलकर अन्य विभागों से ऐसे ही आगे विकास कराता रहूंगा मुझे क्षेत्र की जनता ने अपने विकास कार्यों के लिए चुना है और मैं एक राजनीति नेता नहीं एक उनका सच्चा सेवक बनकर उनके सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करता रहूंगा वार्ड 14 के सभी जनता मेरे परिवार के जैसे हैं और मैं उनको आश्वासन दिलाता हूं कि जो भी मेरे द्वारा कार्य हो वह बेझिझक कह सकते हैं और उनको मैं पूरा करने की भरकस कोशिश करूंगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजाराम मिश्रा अमित चौधरी हिमांशु द्विवेदी अमित तिवारी सोनू पासवान संदीप गौतम सौरभ पासवान पप्पू पांडे राजन मिश्रा राकेश साहू संजय वर्मा श्रवण वर्मा दीपक कनौजिया सनी कनौजिया अनिल पासवान साधू सिंह अरशद अनिकेत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js