214 आर्य नगर, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल प्रातः अपने बड़े भाई पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री भारत सरकार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल से उनके निवास में उनके कानपुर आगमन पर उनसे आशीवाद प्राप्त कर नामांकन हेतु कचहरी पहुंचे।
वहां से प्रमोद जायसवाल ने अपना नामांकन करवाया जिसमे प्रस्तावक शंकर दत्त मिश्रा,संजीव दरियावादी (पूर्व विधायक शिव कुमार जायसवाल रहे।
उसके बाद प्रमोद जायसवाल ने आर्य नगर विधानसभा में सघन जनसंपर्क किया।
नामांकन होने की सूचना पर आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने पहले से अधिक उत्साह से माल्यार्पण एवं स्वागत करते हुए दुकानदारों, क्षेत्रिय नागरियों से बातचीत की एवं चुनाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल ने सभी का अभिवादन किया।
जनता के प्रति अपने प्रतिबद्धता एवं विशेष रूप से श्रीमती प्रियंका गांधी के जन संघर्षों के विषय में बताया संपर्क अभियान में सर्वश्री अमोद त्रिपाठी, अफरोज आलम एडवोकेट शैल शुक्ला, शाकिर अली, रोशन, मीना मिश्रा, रानी कोरिया. मो० सलीम सईद अहमद, विन्देश्वरी कुमारी, नायाब आलम, नुसरत जहां, नदीम सिद्दीकी विशेष रूप से रहे।

Post a Comment