पति की जान गवा कर पत्नि को मिली सरकारी नौकरी और मुआवजे.

पति की जान गवा कर पत्नि को मिली सरकारी नौकरी और मुआवजे.

मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को KDA में मिलेगी OSD की नौकरी...

(कानपुर) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 सितंबर गुरुवार को कानपुर में मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में कथित रूप से पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि सीएम ने घर एक गर्जन की तरह उनकी बातों को सुना.उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया. इसके अलावा सीएम योगी ने बेटे की पढ़ाई का खर्चा उठाने और मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया.मीनाक्षी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी दी जाएगी. साथ ही राहत राशि को भी 10 लाख रुपए से बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है.

मीनाक्षी गुप्ता ने कहा, सीएम ने मेरी सरकारी नौकरी की मांग स्वीकार कर ली और मेरे बेटे के भविष्य के लिए कुछ पैसे देंगे. उन्होंने मुझे सीबीआई जांच के लिए एक आवेदन लिखने के लिए कहा और फिर वह इसे देखेंगे. मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे परिवार के लिए एक बड़े अभिभावक के रूप में काम किया.सीएम ने मुझे आश्वासन दिया है, उन्होंने खुद मामले को कानपुर स्थानांतरित करने और नई टीम बनाकर यहां इसकी जांच करने की बात कही है.

मनीष गुप्ता की मौत के बाद सीएम योगी सख्त, दागी पुलिस कर्मियों की जांच कर बर्खास्तगी के दिए निर्देश दिया मनीष गुप्ता की मौत के बाद सीएम योगी सख्त,दागी पुलिसकर्मियों की जांच कर बर्खास्तगी के भी दिए निर्देश.

20 लाख रुपए की मदद करेगी समाजवादी पार्टी

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मदद का ऐलान किया है.साथ ही मांग की है कि मामले की सिटिंग जज की मॉनिटरिंग में ही जांच हो उनके परिवार की 2 करोड़ रुपए की मदद होनी चाहिए. सरकार को 2 करोड़ रुपए देकर इस परिवार की मदद करनी चाहिए.

कानपुर में बोले सीएम योगी - गोरखपुर की घटना दुखद, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगाकानपुर में बोले सीएम योगी - गोरखपुर की घटना दुखद, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा.

कानपुर ट्रांसफर होगा पूरा केस ये है पूरा मामला

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में सोमवार देर रात हुई थी.आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर जांच करने गई पुलिस की पिटाई से मनीष गुप्ता की मौत हुई थी.इस मामले में एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था. मामला तूल पड़कने के बाद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया.इसके बाद आरोपी छह पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई. मनीष की पत्नी मीनाक्षी का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ही पुलिस कर्मियों ने मनीष की पिटाई की थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मनीष के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. मनीष गुप्ता के शरीर पर चार  गंभीर चोटों के निशान मिले.

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js