14 हज़ार की टप्पेबाजी कर युवक ने किया भागने का प्रयास टेलीकॉम मालिक ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
(Today crime news)मामला जनपद कानपुर नगर के थाना हरबंस मोहाल के अंतर्गत ओझा टेलीकॉम का है जहां पर एक युवक देर शाम लगभग 8:00 बजे ओझा टेलीकॉम आया और ओझा टेलीकॉम के मालिक अमर गुप्ता से ₹14000 खाते में ट्रांसफर करने की बात कही चूंकि टेलीकॉम मालिक अमर गुप्ता का मनी ट्रांसफर सहित मोबाइल इत्यादि का काम था।
जिस कारण बिना सोचे समझे ओझा टेलीकॉम के मालिक अमर गुप्ता ने व्यक्ति के बताए हुए खाते पर ₹14000 ट्रांसफर कर दिए तत्पश्चात युवक ने ट्रांसफर हुए पैसों को चेक कराने की बात कह कर भागने का प्रयास किया संदेह होने पर ओझा टेलीकॉम के मालिक अमर गुप्ता ने उस युवक को धर दबोचा और पुलिस को सूचित कर उस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया फिलहाल पुलिस उसकी युवक के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है।
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि उस युवक का नाम विजय राज चौधरी है और युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है आगे की जांच पड़ताल पुलिस जल्द से जल्द से जल्द करें उसे जेल भेजने का कार्य करेगी सूत्रों के मुताबिक जानकारी यह भी आ रही है कि स्थानीय पुलिस ओझा टेलीकॉम के मालिक अमर गुप्ता पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है।

Post a Comment