सविता समाज ने बनाई देश मे अलग पहचान
सविता महासभा उ.प्र. (रजि.) का 25 वा सिल्वर जुबली स्थापना दिवस मनाया गया व अतिथियों को कर्पूरी ठा. की चित्र बैच व साल पहनाकर सम्मानित किया गया. सविता समाज धर्मशाला एल ब्लॉक नवीन नगर काकादेव कानपुर में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ मुख्य अथिति माननीय रामचंद्र प्रधान पूर्व राज्य मंत्री, एम. एल. सी प्रदेश महा मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि राम प्रसाद सविता पूर्व राज्य मंत्री उ. प्र. तथा संस्थापक / संरक्षक डा. बी. एल. विषारद कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिसका संचालन प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश सविता ने किया कार्य क्रम का शुभारम्भ समाज के प्रेरणा स्रोत सविता ऋषि, नारायणी माता, सेन जी महाराज तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया.
25 वे स्थापना दिवस को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने राजनैतिक भागीदारी के लिए संघर्ष की बात की प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश सविता ने आवाहन किया की बिना एक जुट हुए समाज को कुछ हासिल होने वाला नहीं है एकता एवं बिना शक्ति प्रदर्शन के न तो राजनैतिक भागेदारी मिलेगी सामाजिक पहचान मिलेगी युवा मोर्चा प्र.अ. कमल धमालिया ने आह्वाइन किया जितने सविता समाज के संगठन चल रहे सारे संगठन एक हो जाओ राजनैतिक पार्टियों को अहसास कराना होगा, सविता समाज ने स्वयं मेहनत कर देश मे अपनी अलग पहचान बनाई है.
हमारा समाज बहुत ताकतवर समाज है. धर्मेंद्र सविता (प्रदेश उपाध्यक्ष), मुकेश श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष), अनिरुद्ध सविता (मंडल उपाध्यक्ष ), राहुल सविता (पूर्व युवा मोर्चा प्र.अ.), विजय गोपाल सविता (जिलाध्यक्ष कानपुर नगर), डॉ. अरुण सविता (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), चौ० राम नरेश (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), सुधीर कुमार सविता (जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण), दिनेश चंद्र सविता (जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, या: सुनील सविता, शिव शंकर सविता, अतुल कुमार, शंकर लाला, सुरेश सविता, राज शर्मा, अशोक सविता, मनीष सविता, विष्णु सविता, मनोज शर्मा, रामप्रकाश सविता, एवं अन्य जिलों से आये अतिथियों ने भी अपने ओजस्वी विचार रखे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. बी एल विशारद ने कहा की शहर के आलावा देहात के लोगों को जागरूक करके अपनी पहचान बनानी है इसलिए गांव कस्वा, देहात में पहुंचकर लोगो को जोड़ना होगा तथा लखनऊ सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना पड़ेगा.


Post a Comment