रमेश नाथ पांडे को बनाया गया आईरा प्रेस क्लब का प्रदेश महासचिव

रमेश नाथ पांडे को बनाया गया आईरा प्रेस क्लब का प्रदेश महासचिव 

कानपुर :

 पत्रकारों के लिए कार्य करने वाले सबसे बड़े संगठन आईरा प्रेस क्लब को मजबूती प्रदान करने के लिए आईरा प्रेस क्लब की राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा रमेश नाथ पांडे को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया तो वही जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मोहित पांडे को मनोनित किया गया। 

संगठन के सभी सदस्यों ने रमेश नाथ पांडे व मोहित पांडे को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और आशा की की दोनो पदाधिकारी संगठन के प्रति दी गई जिम्मेदारियों पर पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे । रमेश नाथ पांडे व मोहित पांडे को जिला अध्यक्ष एसपी विनायक व जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बधाई दी। 

प्रदेश महासचिव का पद ग्रहण करने के बाद रमेश नाथ पांडे ने सर्वप्रथम स्वर्गीय पुनीत निगम को नमन किया और कोर कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो संगठन के लिये पूर्णरूप से समर्पित रहेंगे और संगठन के विस्तार के लिये हमेशा तत्पर रहेंगे। और साथ ही रमेश पांडे ने बताया कभी भी पत्रकार के किसी भी मामले में किसी भी व्यक्ति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा । पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने के लिए जिस स्तर तक लड़ाई लड़नी पड़े वह सदैव तत्पर रहेंगे । वही कार्यकारिणी सदस्य मोहित पांडे ने विश्वास दिलाया कि वो पत्रकारों के हितों के लिये हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे । 

संगठन की कोर कमेटी के सदस्य फैसल हयात ने रमेश नाथ पांडे और मोहित पांडे को दी गई जिमेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और वरिष्ठ पत्रकार रमेश नाथ पांडे  से निवेदन किया कि रमेश नाथ पांडे के द्वारा आगे चलकर संगठन का विस्तार किया जाएगा और साथ ही पत्रकारिता के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा ।

जिला अध्यक्ष के द्वारा दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी गई ।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js