कानपुर रेलवे स्टेशन पर 2 नई व्हीलचेयर और 13 पुरानी व्हीलचेयर की मरम्मत करवा कर कानपुर रेलवे स्टेशन पर भेंट

 (KIJC) 

कानपुर रेलवे स्टेशन पर 2 नई व्हीलचेयर और 13 पुरानी व्हीलचेयर की मरम्मत करवा कर कानपुर रेलवे स्टेशन पर भेंट की। इसके साथ स्टेशन की महिला front line वर्कर्स को सारीं  और बच्चों को पोषण युक्त गुड़ी बैग देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के चीफगेस्ट श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय, डि0 चीफ रेल यातायात, उत्तर मध्य रेलवे ने संस्था का आभार व्यक्त किया और बच्चों द्वारा करे गये इस प्रयास की प्रशंसा की ।

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सपना गुप्ता ने बताया कि यह कार्य, संस्था के बाल प्रकोष्ठ के बच्चो ने अपनी पॉकेट मनी से इकट्ठा करके इसे सम्भव करा है। प्रोजेक्ट कौरडीनेटर नेहा गोयनका ने बताया कि कार्यक्रम मे पूरी तरह से कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करा गया।

इस कार्य को बच्चों के मन में सेवा की भावना जगाने और अच्छे पुरुषार्थ हेतु प्रेरित करने  के लिए सम्पन्न किया गया।

संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बंसल व सचिव कुमार अक्षय, चेयरपर्सन  स्मृति अग्रवाल ने महामारी मे जी जान से जुटे कानपुर रेलवे स्टेशन के प्रशासन, कर्मचारीगण के  उत्कृष्ट कार्य  के प्रति आभार व्यक्त करा।

इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी, सपना गुप्ता, नेहा गोयनका, प्रेरना बंसल , सिद्दार्थ गुप्ता अंकिता गर्ग,आशीष अग्रवाल, चित्रांशी अग्रवाल उपस्थित थे उनकी कार्यशीलता के अंतर्गत कार्य भली प्रकार से सम्पन्न हुआ।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js