कसाइयों ने किया पुलिस पर हमला अवैध रूप से किया जा रहा था गौ कसी का धंधा।
11 लोग गिरफ्तार...
✍️✍️
कानपुर- के थाना चकेरी जाजमऊ में अवैध रूप से चलता बूचड़खाना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा आरोपियों ने पुलिस और दल के लोगों पर चापड़ से किया हमला पुलिस ने मौके से तीन कुंतल मांस बरामद किया।
जिसमे प्रतिबंधित गौ मांस व जीवित भैंस व उसके बच्चें बरामद हुए।विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय जनता ने बताया कि इलाके में आरिफ गट्टू नाम का व्यक्ति अपने दस बारह साथियों के साथ मिलकर गौकशी व मांस का काम कर रहा है सूचना पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही उसके ठिकाने पर नजर रखनी शुरू कर दी जब प्रतिबंधित जानवर उसके ठिकाने के अंदर ले जाए गए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी फैक्ट्री के अंदर जाने का प्रयास किया किंतु आरिफ गट्टू और उसके बारह साथियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया जिसकी सूचना क्षेत्रीय चौकी को दी गई पुलिस के आने से पहले आरिफ गट्टू के कुछ साथी मौका पाकर भाग निकले लेकिन आरिफ गट्टू समेत कुछ लोगों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया आरिफ गट्टू और उसके साथियों ने पुलिस से भी हाथापाई करने का प्रयास किया मामला काफी गंभीर होता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया पुलिस बल ने प्रतिबंधित गौ मांस को क्षेत्र के ही एक स्थान पर भूमिगत कर दिया और डॉक्टरों की टीम को बुलाकर मांस का परीक्षण करने के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया थाना प्रभारी चकेरी अमित तोमर ने इस कार्य में प्रयोग होने वाले सभी वाहनों को जप्त कर लिया और कहां की प्रार्थना पत्र के आधार पर सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी वह मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हेमंत सेंगर विभाग संयोजक अमरनाथ आनंद सिंह अजय सिंह मुकेश यादव शुभम वर्मा शुभम तिवारी आकाश यादव आयुष पाल रचित मिश्रा नरेश राजपूत शरद सैनी चेतन अमनीश समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


(Today crime news)
Post a Comment