उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुचे पासी समाज की आवाज बन कर अखिल भारतीय पासी महासभा प्रदेश अध्यक्ष, राजू सरोज,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुचे पासी समाज की आवाज बन कर अखिल भारतीय पासी महासभा प्रदेश अध्यक्ष, राजू सरोज,

उत्तर प्रदेश मे हो रहे पासी समाज के लोगो पर उत्पीड़न अत्याचार अब नहीं सहेंगे राजू सरोज, 

उत्तर प्रदेश के सभी जिले के अखिल भारतीय पासी महासभा के लोग राजधानी लखनऊ पहुचे।शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया.पासी समाज की आवाज बने अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, राजू सरोज,

राजू सरोज ने कहा की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में विशेष कर पासी समाज के लोगों पर अन्याय एवं अत्याचार की बाढ आ गयी 

जैसे की जिला-आजमगढ़ विधानसभा सगड़ी, ग्राम पलिया के प्रधान श्री मुन्ना पासी के घर आधी रात में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान के घर को बिना किसी विधिक प्रक्रिया के गुण्डई के बल पर जे0सी०बी0 द्वारा मकान गिरा दिया गया एवं विरोध करने पर घर की महिलाओं से अश्लीलता करने तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से पासी समाज के उत्पीडन की खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही हैं। जिससे कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के पासी समाज की भावनायें आहत हो रही है और भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। 

जिसका खामियाजा आगामी विधान सभा एवं लोकसभा के आम चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू सरोज अपनो को लेकर पहुचे लखनऊ वहा ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते है। कि उक्त घटनाओं को माननीय मुख्यमंत्री जी संज्ञान लेकर घटना से सम्बन्धित दोषियों पर तत्काल दण्डनीय कार्यवाही करने एवं पीडित परिवार को आर्थिक मुआवजा एवं न्याय दिलाने की कृपा करे अन्यथा महासभा पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएगी। 

अखिल भारतीय पासी महासभा से ज्ञापन देने आए सहयोगी।

राजू सरोज, प्रदेश अध्यक्ष,

राकेश पासवान,  प्रदेश सगठन मंत्री, रूपेश रावत, जिला अध्यक्ष, कानपुर ज्ञान प्रकाश विमल,जिला सचिव, कानपुर सुनील कुमार पासी, अध्यक्ष, फतेहपुर सुनील पासी उर्फ संजय पासी, जिला महा सचिव फतेहपुर रंजीत पासी अध्यक्ष,जिला उन्नाव पिंटू रावत, विधान सभा अध्यक्ष, मोहान-उन्नाव।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js