उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 14 जुलाई -: उत्तर प्रदेश Ats ने बुधवार को अलकायदा से जुड़े अंसार गजावत-उल-हिंद के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
तीनों ने आतंकी साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की तीनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं।
नाम-: मुस्तकीम, मुनीद और शकील है।
(Today crime news)Up ats के मुताबिक ये तीनों अंसार गजावत-उल-हिंद जुड़े हैं।काकोरी से 11 जुलाई को पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन तीनों के नाम सामने आए हैं।
यूपी ats ने रविवार को राजधानी लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के दो आतंकी मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर, व मिनहाज अहमद, को गिरफ्तार किया था। प्रशासन रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ में राजधानी लखनऊ के ही रहने वाले मोहम्मद मुस्तकीन,मोहम्मद मईद,और शकील के नाम सामने आए। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने इन तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए ats मुख्यालय ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने स्वीकार कर लिया कि ये भी आतंकी साजिश में शामिल थे।
लखनऊ राजधानी में रह रहे थे तीनों आतंकी
गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों में मोहम्मद मुनीद लखनऊ के न्यू हैदरगंज कैंपल रोड का निवासी है। शकील बांसमंडी इलाके का रहने वाला है।
वहीं मोहम्मद मुस्तकीन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और राजधानी लखनऊ में सीतपुर रोड स्थित मदेय गंज में रह रहा था।आतंकी संगठन अलकायदा यूपी में बड़े हमले की साजिश रच रहा था। दिनांक 15 अगस्त से पहले कई शहरों में ब्लास्ट का प्लान था। मथुरा,अयोध्या व काशी में भी आतंकी घटनाओं की अंजाम देने की फिराक मे था। मगर रहे नाकाम एटीएस के आगे आतंकवादियों की साजिश हुई नाकाम।

Post a Comment