बच्चे जाएंगे स्कूल, ठेकेदार जाएंगे जेल
कानपुर-मासूम बच्चों से भीख मंगवाने वाले ठेकेदार या उनके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है शनिवार को पुलिस की एएचटीयू शाखा ने सात बच्चों को इस काम से मुक्त कराया है और गैंग के चंगुल से बचाया है इस धंधे का संचालन करने वालों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कारवाई करेगी सभी बचाए गये बच्चों को सरकारी गृह में रखा जाएगा और उनके पढ़ाई लिखाई आदि का प्रबंध किया जाएगा जिसका नतीजा भी दिखने लगा है जैसे बड़े चौराहे, परेड चौराहे इत्यादि पर छोटे छोटे बच्चे कार का शीशा साफ करने बच्चों को गोद में लेकर भीख मांगने वाले बिलकुल नदारद हो गये आखिर इनका संचालन कौन करता है यह भी एक महत्वपूर्ण सबाल छोड़ता है की पुलिस की इस मुहिम के चलते कंहा चले गए

Post a Comment