सांस्कृतिक गृह निर्माण समिति में सक्रिय भूमाफिया के सिंडिकेट को तोड़ने में नाकाम हुआ प्रशासन।
✍️✍️
(Today crime news)
कानपुर:- सूबे के मुख्यमंत्री चाहे जितने भी आदेश जारी कर गुंडे और भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त अभियान चलाकर प्रशासन का राज और भय मुक्त वातावरण स्थापित करने का आदेश जारी कर रहे है।
लेकिन कुछ विभागीय अधिकारी प्रदेश के मुखिया के आदेश पर पानी फेरते और सरकार को अंतिम वर्ष में भी बदनाम करने की कोई कसर नही छोड़ना चाहते है इसका साफ़ नज़ारा नगर के बिनगवां में स्थित सांस्कृतिक गृह निर्माण सहकारी समिति में हुए करोड़ो के घोटाले में देखा जा सकता है।
जहाँ पर करोड़ो के घोटाले के आरोपी पूर्व पदाधिकारी चैन की नींद सो रहे है लेकिन समिति के मूल आवंटी आज भी अपने जमीन के लिए सरकारी कार्यालय में चक्कर लगा कर परेशान हो रहे है समिति में हुए करोड़ो के घोटाले पर एक तरफ जाँच पर जाँच का खेल चल रहा है वहीँ समिति में सक्रिय भूमाफियाओं का गैंग जमीनों पर कब्ज़ा करने में लगा हुआ है समिति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि अपर आवास आयुक्त / अपर निबंधक ने कार्यवाही के लिए तमाम आदेश तो जारी कर दिए लेकिन धरातल पर कोई भी कार्यवाही नही हो रही है ।
बल्कि जिला स्तर के अधिकारियों भूमाफियाओं और पूर्व पदाधिकारियों पर कार्यवाही करने के बजाये उनके आगे नतमस्तक होते है और कार्यवाही से पहले ही उनको सूचित कर आगाह कर देते है । आरटीआई एक्टिविस्ट ने यह भी दावा किया है कि समिति में सक्रिय भूमाफियाओं के गैंग कानपुर के मूल निवासी नही है।
शहर की सीमा से लगे हुए अन्य जिले के निवासी है जो इस ही तरह जमीनों में खेल पर कई बेनामी संपत्ति के मालिक भी बन चुके है जिनके ऊपर जमीनी विवाद में कई अभियोग भी पंजीकृत है इस ही गैंग का एक सदस्य पहाड़पुर की अर्बन सीलिंग की जमीनों पर बड़ा भी खेल कर चुका है जिसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में भी पत्र भेज कर प्रवर्तन निदेशालय से जाँच कराने की मांग करी है।


Post a Comment