खुशी दुबे की रिहाई के लिए करेंगे पैदल मार्च

खुशी दुबे की रिहाई के लिए करेंगे पैदल मार्च


✍️✍️

Today crime news 

Ashwani kumar (एपी)

 कानपुर में हुए बहुचर्चित हत्या कांड में फर्जी तरीके से फसाई गई निर्दोष व नाबालिक खुशी दुबे व अन्य महिलाओं की रिहाई के लिए मैं ब्राह्मण हूं महासभा आगे आया है। इस महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों संघ वार्ता कर बिकरु कांड में खुशी दुबे व अन्य महिलाओं की रिहाई के लिए आवाज उठाई। दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि शादी के 3 दिन बाद ही उसके पति को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। 


 तथा हत्याकांड में खुशी दुबे के शामिल होने की बात कहकर पुलिस ने खुशी दुबे को गिरफ्तार कर लिया था, परंतु आज तक पुलिस ने हत्याकांड में खुशी दुबे कि कोई भूमिका को नहीं दिखा पाई है। 

इतना ही नहीं खुशी दुबे को गुनहगार बता उसको कई दिनों तक जेलों में रखा गया, जोकि आम आदमी के अधिकारों का हनन है इसके लिए मैं ब्राह्मण हूं महासभा ने हुंकार भरी है और 15 जून को पोस्टकार्ड अभियान चलाकर खुशी दुबे की रिहाई का अभियान चलाया जाएगा तथा 22 जून को संगठन के सदस्य कानपुर से राजभवन तक पैदल मार्च निकाल कर खुशी दुबे की रिहाई की मांग करेंगे।

 अगर सरकार तब भी संगठन की बात नही मानती है तो एक बड़ा जनांदोलन के लिए संगठन विवश होगा। 

    वार्ता के दौरान लल्लन दुबे, राजेश मणि, अरुणेश मिश्रा, विनय वर्मा, उमेश मिश्रा, निशा शर्मा, दुर्गा शंकर मिश्रा, उदय तिवारी, प्रशांत अग्निहोत्री, शारदा प्रसाद उपाध्याय, कमलेश द्विवेदी, अनुरंजन शुक्ला, पूजा दुबे, सौरभ तिवारी, आंजनेया दत्त त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js