इस बड़े नेता की घर वापसी
सुबह भुला शाम को घरवापस आए उसे भुला नहीं कहते।
✍️✍️
Today crime news
riport -: ashish kashyap
बरसों तक तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल रहे मुकुल रॉय ने सितंबर 2017 में टीएमसी छोड़ दी थी।
जिसके कुछ दिनों बाद नवंबर 2017 में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस में वापसी, 2017 में ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कद्दावर नेता रहे मुकुल रॉय एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस में लौट आए हैं. मुकुल रॉय अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलााकात करने के लिए कोलकाता के तृणमूल भवन में पहुंचे. उनकी घर वापसी का औपचारिक एलान होना अभी बाकी है, लेकिन खबर है कि उनका ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए तृणमूल भवन जाना अपने आप में सबकुछ बयान कर देता है।
बरसों तक तृणमूल कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में शामिल रहे मुकुल रॉय ने सितंबर 2017 में टीएमसी छोड़ दी थी, जिसके कुछ दिनों बाद नवंबर 2017 में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।
उसके बाद से पिछले विधानसभा चुनाव तक उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की मजबूत करने में बेहद अहम भूमिका निभाई. लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार और ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस की एतिहासिक जीत के बाद राज्य के सियासी समीकरण तेजी से बदले. जिसका नतीजा मुकुल रॉय की घर वापसी के तौर पर देखने को मिल रहा है।


Post a Comment