पुलिस कमिश्नरेट की नई पहल, आइए नए रिश्ते बनाएं रक्त दान देकर जिंदगी बचाएं
कानपुर-कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद की ब्लड बैंकों में रक्त संग्रहण की मात्रा कम होने के कारण पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा एक नई पहल आइए नए रिश्ते बनाएं रक्त दान देकर जिंदगी बचाएं की शुरुआत की गई है इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया गया
जिसमें पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त एवं कानपुर की जनता के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज हैलट ब्लड बैंक कानपुर की कुशल टीम के साथ कुल 16 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया साथ ही साथ अपील की गई कि कानपुर की जनता इस रक्त महादान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने कानपुर की जनता से अपील रक्तदान में बढ़ चढ़कर ले हिस्सा।
इसी क्रम में पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने कहा कि कोविड-19 महामारी में रक्त की कमी के दृष्टिगत रखते हुए नई पहल की शुरुआत की गई है जिसमें आवश्यकतानुसार प्रयास किये जाएंगे, कानपुर के सम्मानित नागरिकों का सहयोग मिल रहा है व अनुरोध है कि रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
इन लोगों ने किया रक्तदान
तुषार गांगुली, आरक्षी जीत सिंह, आरक्षी सचिन कुमार सिंह, आरक्षी सुमित कुमार, आरक्षी रिंकू सिंह, वैभव गुप्ता, राजवीर सिंह, जगप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, अमर भार्गव, अमन टकियार, मोहम्मद तौसीफ़ अंसार, एड.अखिलेश कुमार आदि लोगों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।



Post a Comment