विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए लिखा जिलाधिकारी को पत्र।

विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा।

✍️✍️

रिपोर्ट-: शुभांकर तिवारी

कानपुर: -  ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र लिखकर अपनी निधि से 50 - 50 लाख रूपए स्वीकृत कर प्रस्ताव बनाने का आदेश जारी किया है।

पत्र में उन्होंने कानपुर नगर, कानपुर देहात में भी अपनी निधि से धनराशि स्वीकृत कर प्रस्ताव बनाकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए की है। 


जिससे श्रेत्र वासियों को इस भीषण महामारी के दौर से लगभग संभव किया जा सकता है। इस भीषण महामारी के दौर में प्रदेश की जनता ऑक्सीजन की किल्लत होने के कारण दम तोड़ रही है चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण अफरा तफरी का माहौल है सबसे खराब हाल उन्नाव जिले का है जहां पर ग्रामीण श्रेत्र होने के कारण समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है। 

सूबे के मुख्यमंत्री ने भी इस महामारी में हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए कमर कस ली है और वह निरंतर प्रदेश के प्रत्येक जिले की निगरानी करने वाली अपनी टीम -9 के साथ बैठक कर हालात में काबू करने की रणनीति बना रही है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js