कानपुर सेंट्रल स्टेशन की शिकायत पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय।
✍️✍️
कानपुर:
जहाँ पूरी दुनिया एक ओर कॉरोना महामारी से परेशान हो कर अपनी जान बचा कर घर की ओर ट्रेनों का रूख कर कॉरोना प्रोटोकॉल का पालन करके पहुँच रही है और देश के प्रधानमंत्री ने भी सरकारी दफ्तरों और ख़ास कर स्टेशनों में कॉरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है लेकिन इस भीषण महामारी में कानपुर सेंट्रल स्टेशन में पहुँचते ही ऐसा लगता है मानो इस संसार में कॉरोना नाम की बीमारी आज तक आयी ही नही है जब हमारी टीम ने सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मो का निरीक्षण किया तो पाया कि बड़ी तादाद में वेंडरो का गिरोह सक्रिय है।
जो गुणवत्ता विहीन खाने के पदार्थ आम जनता और यात्रियों को परोस कर अपनी जेब में मोटी रकम भरने के लिए आम जनता और यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जब की सोचने वाली बात यह है कि सेंट्रल स्टेशन का कोना - कोना सीसीटीवी कैमरों से लैस है और इसकी मॉनिटरिंग भी अधिकारियों द्वारा करी जाती होगी।
लेकिन स्टेशन में सक्रिय अवैध वेंडरो और मानक विहीन खाने परोसने वालो पर कार्यवाही नही होती है जो कॉरोना गाइड लाइन और भारत सरकार के आदेशों की धज़्ज़िया उड़ाए हुआ है सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसे कथित पत्रकारों का गिरोह इस खेल में शामिल है जो रेलवे प्रशासन से साठ -गाठ कर के अवैध वेंडर का गिरोह संचालित कर रहे है और गुणवत्ता विहीन खाना उच्च दामो में बिकवा कर अपनी जेब भर रहे है।
आगे की खबर में हम फोटो सहित खुलासा करेंगे उन वेंडरो के नाम का जो मानक विहीन खाद्य पदार्थ यात्रियों को परोस कर करते है जिंदगी से खिलवाड़।



Post a Comment