महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होना अत्यंत आवश्यक -: डॉ. निशा अग्रवाल

महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होना अत्यंत आवश्यक -: डॉ. निशा अग्रवाल

✍️✍️


कानपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जहां पूरे विश्व में महिलाओं के सम्मान में मनाया गया। एस.एन.सेन बा.वि.पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'महिला समानता एक मिथ' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सी.डी.सी. के निदेशक प्रोफेसर नंदलाल यादव, अध्यक्ष प्रबंध समिति प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव प्रबंध समिति प्रोबीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने मांं सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


संगीत विभाग की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने अभ्यागत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के युग में महिलाओं को परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपना निर्णय स्वयं लेने की क्षमता विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा तभी हमारे समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव है। 


मुख्य अतिथि प्रोफेसर नंदलाल यादव ने आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होना अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि डॉ मृदुला शुक्ला ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देख कर यह सत्य उभर कर सामने आता है कि आम पुरूष में महिलाओं के प्रति सम्मान भाव कम हुआ है। स्वीकार्य रूप से महिलाओं से जुड़े इन अभिशापों के लिये समाज व्यवस्था के लिए सामंती विचारधारा दोषी है।


महिला सशक्तिकरण के लिये पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर एक स्वस्थ मानसिकता अपेक्षित है जिसमें महिलाओं को एक उपभोग की वस्तु नहीं, बल्कि कम से कम एक व्यक्ति माना जाये। संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना बहुत आवश्यक है तभी महिलाएं सशक्तिकरण के मार्ग की बाधाओं को दूर कर सकती हैं व समानता पुरुषों के समान प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा शास्त्र विभाग, अंग्रेजी विभाग, हिंदी विभाग, समाजशास्त्र विभाग, कॉमर्स संकाय व विज्ञान संकाय आदि सभी विभागों की छात्राओं को उनकी वार्षिक गतिविधियों के अनुसार पुरस्कार वितरित किए गए।


सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की संयोजिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ चित्रा सिंह तोमर ने किया व धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ अलका टंडन ने किया ।इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएं प्रेस कमेटी के सदस्य डॉ रचना शर्मा, डॉ प्रीति सिंह, कर्मचारी वर्ग व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js