तस्कर चरस गाजा की तस्करी करने वाले बबलू सुरेश की संपत्तियों जब्त होगी।

 तस्कर चरस गाजा की तस्करी करने वाले बबलू सुरेश की संपत्तियों जब्त होगी।



डीआइजी को सौपी रिपोर्ट...

कानपुर संवाददाता रिपोर्ट-:

30-3-21

कानपुर-:

 गांजा तस्कर नौबस्ता के बबलू जयसवाल और किदवई नगर सुरेश की संपत्ति जब्त होगी। उनकी संपत्तियों को चिन्हित करके रिपोर्ट डीआइजी को भेजी गई है। अनुमोदन मिलते ही कार्रवाई होगी। 


इससे पहले पुलिस ने दिनाँक 22 फरवरी को मादक पदार्थों के तस्कर सुशील बच्चा के अरमापुर स्टेट स्थित मकान को ध्वस्त किया था। किदवई नगर के गोवर्धनपुरवा में सुरेश के यहां एसपी साउथ की टीम ने दबिश दी थी। इसमें बस्ती के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। बाद में फोर्स बुलाकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान मौका पाकर सुरेश भाग निकला था। आरोपित के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर पुलिस ने उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया था। जिस मकान से सुरेश गांजा और चरस की बिक्री करता था वह उसके सास के नाम पर है।  दो अन्य मकानों के बारे में भी जानकारी हुई है। नौबस्ता के गांजा तस्कर बबलू जायसवाल की भी संपत्तियां जब्त करने के लिए पुलिस ब्योरा जुटा रही है। बबलू के पास लग्जरी गाड़ी और कई मकान होने की बात सामने आई है। 


दोनों तस्करों की संपत्ति के जब्ती व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जुटाए गए ब्योरे के आधार पर डीआइजी को रिपोर्ट भेजी गई है। अनुमोदन मिलते ही काम शुरू होगा।

(दीपक भूकर, एसपी साउथ)

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js