एक छोटी सी बात पर ले ली जान पांच वर्षीय मासूम को सुलाया मौत की नींद
फर्रुखाबाद मे ताई ने पांच वर्षीय मासूम की ले ली जान...
फतेहगढ़ कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी निवासी नरेंद्र ङ्क्षसह के मकान में किराये पर रहने वाले शैलेंद्र ङ्क्षसह राठौर ने सोमवार रात एटा निवासी पांच वर्षीय भतीजे यश के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने शैलेंद्र की पत्नी से पूछताछ की। उसने कभी मेला तो कभी घर से बच्चे के लापता होने की बात कही। लगातार विरोधाभासी बयान देने पर शक बढ़ा सकती करने से उसने बच्चे की हत्या करके अपने पिता की मदद से शव ठिकाने लगाने की दुस्साहसिक घटना बयान की तो सबके होश उड़ गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बिस्तर पर शौच करने से नाराज ताई नीरज ने ही पीट-पीटकर पांच वर्षीय यश की हत्या की थी। कंपिल थानाक्षेत्र के गांव जिजौटा बुजुर्ग स्थित मायके पहुंचकर आरोपित ने अपने पिता रामबहादुर की मदद से जंगल में वन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में शव दबा दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। रामबहादुर और नीरज को जेल भेजा गया है। इस दौरान सीओ सिटी राजवीर ङ्क्षसह, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल भी मौजूद रहे।
सात माह की उम्र में ले आई थी ताई, घर का था इकलौता
एटा के नयागांव थानाक्षेत्र के गांव कलुआटीलपुर निवासी ब्रजेंद्र ङ्क्षसह राठौर की पत्नी गीता देवी की मौत हो चुकी है। उनका पांच वर्षीय पुत्र यश जब सात माह का था, तभी ताई नीरज उसे अपने पास फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी ले आई थी। इकलौते पुत्र की मौत से पिता और स्वजन रो-रोकर बेहाल रहे।



Post a Comment