रेल मंत्रालय ने दिनांक 4/2/21 को शाम को जारी की पिंक बुक कानपुर से जुड़ी चार योजनाओ के लिए बजट की घोषणा भी की...

रेल मंत्रालय ने दिनांक 4/2/21 को शाम को जारी की पिंक बुक

कानपुर से जुड़ी चार योजनाओ के लिए बजट की घोषणा भी की...


कानपुर सेंट्रल से भाऊपुर तक अब होंगी चार लाइनें


दिल्ली-हावड़ा रूट पर सेंट्रल स्टेशन से भाऊपुर तक अभी तीन रेल लाइनें हैं। इस रूट पर ट्रेनों का लोड अधिक रहता है इसे देखते हुए रेलवे ने यहां एक और लाइन बनाने का निर्णय लिया था। बजट में इसके लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रविधान किया गया है।


चंदारी से रुमा तक एक और रेलवे लाइन प्रस्तावित किया गया है। चंदारी से रूमा के लिए 85 करोड़


हावड़ा रूट पर चंदारी से रूमा तक करीब 12 किमी तीसरी लाइन के लिए बजट में 85 करोड़ रुपये का प्रविधान है। वर्तमान में यहां जमीन समतलीकरण का काम हो रहा था। इसके लिए रेलवे ने बजट मांगा था।


झांसी रेलमार्ग दोहरीकरण को मिले 300 करोड़


झांसी रूट पर भीमसेन से झांसी के बीच दोहरीकरण का काम इसी साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस कार्य के लिए 1130 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था। अंतिम किस्त के रूप में 300 करोड़ की धनराशि इस बजट में दी गई है। झांसी रेल लाइन दोहरीकरण होने का फायदा मुंबई रूट की ट्रेनों को फायदा होगा।

160 किमी गति के लिए एनसीआर को मिले 1341 करोड़

दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों को 160 किमी की गति से चलाने के लिए एनसीआर को 751 किमी रेल ट्रैक को दुरुस्त करना है। इसके लिए करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह काम तेजी से चल रहा है। बहरहाल बजट में 1341 करोड़ रुपये का प्रविधान है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js