हीरा पब्लिक स्कूल प्रबंधक ने की फ़ीस माफी की घोषणा ...
छोटा नाम बड़ा काम बच्चों की फीस की माफ
कानपुर-:जहाँ एक ओर बड़े और नामचीन स्कूल अभिभावकों पर फ़ीस जमा कराने के अलग अलग हथकंडे आज़मा रहे है वही कानपुर नगर के श्याम नगर स्थित हीरा पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों को राहत देते हुए बच्चों की साथ माह की फ़ीस माफी की घोषणा की है, जिस से अभिभावकों को काफ़ी राहत मिली है।
7 महीने की बच्चों की स्कूल की फीस माफ
कानपुर के सुजातगंज में हीरा पब्लिक स्कूल में प्रेस वार्ता की गई जिसमें स्कूल के प्रबन्धक शाहनवाज खान ने बच्चों की फीस माफी करने की घोषणा की। स्कूल के प्रबंधक शाहनवाज खान ने बताया कोविड-19 के चलते सभी स्कूल के स्टॉफ व बच्चों के माता-पिता परेशानियों को झेल कर किस तरह अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रहे हैं ।
हमने निर्णय लिया कि इस परिस्थितियों को देखते इन बच्चों के माता-पिता के सर का बोझ कम किया जाए। इसलिये स्कूल प्रबंधक ने 7 माह की फीस माफ की, साथ ही यह कामना करते है इस प्रकार की कोई भी समस्या भविष्य में आम जनमानस के लिए उत्पन्न न हो।भविष्य में ईश्वर से कामना करता हूं की ऐसी परिस्थितियां कभी किसी को सामना न करना पड़े।
शाहनवाज खान ने बताया कि मैं किसी के डर दबाव के कारण नहीं बल्कि मेरी आत्मा ने गवाही दी की ऐसी परेशानियों में सभी की मदद करनी चाहिए सभी स्कूल के प्रबंधक व मालिकों से अनुरोध करता हूं आप भी सभी बच्चों की फीस माफ करें।

Post a Comment