केडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, पांच भवनों पर जड़ा ताला

केडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, पांच भवनों पर जड़ा ताला

बिना नक्शा पास कराए खड़े किए जा रहे थे भवन, कर्नलगंज से बेकनगंज और चमनगंज तक कार्रवाई, कई अन्य इमारतें भी रडार पर


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। शहर में बिना स्वीकृत नक्शे और निर्माण मानकों को ताक पर रखकर इमारतें खड़ी करने वालों पर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रवर्तन जोन-1ए की टीम ने कर्नलगंज, बेकनगंज और चमनगंज में अभियान चलाकर पांच अवैध निर्माणों को सील कर दिया। कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में खलबली मच गई। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार, जिन भवनों पर सीलिंग की गई, वहां बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था अथवा निर्माण मानकों का उल्लंघन किया गया था। कार्रवाई के दौरान कर्नलगंज में प्लॉट संख्या 96/21 पार्ट पर आशू व अन्य, प्लॉट संख्या 96/15 पार्ट पर राजू व अन्य तथा इसी प्लॉट के एक अन्य हिस्से पर नियाज व अन्य के निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा बेकनगंज में प्लॉट संख्या 98/220 पर मोहम्मद आरिफ और चमनगंज में प्लॉट संख्या 105/196 पर नूर आलम के निर्माण के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण ने कुछ अन्य भवनों को भी चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किए हैं। इन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी है।

नक्शा पास नहीं, फिर कैसे खड़ी हो रहीं इमारतें?

शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण का मामला केवल नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं है। ऐसे निर्माण भविष्य में सुरक्षा और आवागमन के लिए भी गंभीर चुनौती बन सकते हैं। सवाल यह भी है कि निर्माण शुरू होने से लेकर इमारत खड़ी होने तक संबंधित विभागों की निगरानी कहां रहती है? अब देखना होगा कि केडीए का यह अभियान लगातार जारी रहता है या कार्रवाई सिर्फ सीलिंग तक सिमटकर रह जाती है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js