सरदार परविंदर सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता की।

कानपुर नगर, दिनांक 23 जुलाई, 2022 अल्पसंख्यक आयोग।

सरदार परविंदर सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता की।

उन्होंने कहा कि 1984 के नरसंहार में दिल्ली के बाद सबसे अधिक नरसंहार कानपुर में हुआ था। उन्होंने कहा कि अनेक सरकारें आई और गई लेकिन सिखों के दर्द को किसी ने नहीं समझा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिखों की पीड़ा को समझा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए एस0आई0टी0 का गठन किया। एस0आई0टी0 द्वारा सिखों के नरसंहार में शामिल 73 लोगों को चिन्हित किया गया।

जिसमें 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैं कानपुर के सिखों व पूरे सिख समाज की तरफ से मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सिखों की पीड़ा को समझा वह उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js