नगर निगम का चट्टा हटाओ अभियान तेज, 37 आवारा पशु व 8 सुअर पकड़े गए

नगर निगम का चट्टा हटाओ अभियान तेज, 37 आवारा पशु व 8 सुअर पकड़े गए

पशुपालकों से अब तक लाखों रुपये जुर्माना वसूला, सड़कों पर पशु छोड़ने वालों को दी चेतावनी


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर नगर निगम द्वारा शहर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को जेके मंदिर से डबल पुलिया तक नहर विभाग की सड़क स्थित पांडु नगर क्षेत्र में चट्टा हटाओ अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तीन गाय और चार बछड़ों को पकड़कर गौशाला में संरक्षित कराया गया। नगर निगम की टीम ने इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी वृहद अभियान चलाते हुए 30 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा। वहीं रेलवे कॉलोनी, तेजाब मिल कैंपस, विजय नगर और 12 नंबर प्लॉट क्षेत्र में आवारा सुअरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसमें आठ सुअरों को जब्त किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पशुपालकों से जुर्माने के रूप में 60.56 लाख रुपये की वसूली की गई थी, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 5.35 लाख रुपये जुर्माने के रूप में नगर निगम कोष में जमा कराए जा चुके हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में चट्टा संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है और पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रवर्तन दल के सूबेदार सत्यवीर, सूबेदार रामेन्द्र, हवलदार मनोज, जितेन्द्र, राज नारायण समेत कैटल कैचिंग दस्ते के सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js