महिला की मौत पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी
(Today crime news)
कानपुर राष्ट्रपति आगमन पर शहर मे की गई तैयारी पर यातायात पर चूक महामहिम के आने पर यातायात रोकने से जाम मे फ़सी बीमार महिला की मौत महिला वंदना मिश्रा की मौत पर ट्विटर पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी परिजन से मिल कर बात की शोक व्यक्त किया।
शनिवार की सुबह घटना जब पुलिस आयुक्त असीम अरुण के संज्ञान में आई तो उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा- आइआइए की अध्यक्ष बहन वंदना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा का प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, डीसीपी यातायात बीबीजीडीएस मूर्ति, डीसीपी साउथ रवीना त्यागी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महिला उद्यमी के घर पहुंचे। उनके पति शरद मिश्रा व घरवालों से बात करके दिलासा दिया। पुलिस आयुक्त ने सभी के सामने घटना को लेकर शोकाकुल परिवार के सामने खेद व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। बीते वर्षों में कई बार ऐसा हो चुका है जब वीवीआइपी मूवमेंट के चलते जाम में फंसे बीमार की मृत्यु हुई हो। हालांकि इस तरह की घटनाओं पर चर्चा हुई लेकिन पुलिस की तरफ से कभी कोई पहल नहीं की गई। लेकिन, पहली बार कमिश्नरेट पुलिस ने इस तरह की पहल कर आम लोगों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि आगे से इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।


Post a Comment