दोस्त ने दोस्त की 18 वर्षीय बहन को घर मे अकेले पा कर बनाया अपनी हवस का शिकार
शोर मचाने पर जान से मारने की दी घमकी...
घाटमपुर-: 15-4-21 गुरुवार को घर के सभी सदस्य वोट डालने गए थे तभी एक युवक ने दोस्त की बहन को अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्वजन जब घर पहुंचे तो घटना की जानकारी पर उनके होश उड़ गए। एक दिन बाद स्वजन के साथ पीड़िता थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मामला सजेती थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां गुरुवार को पंचायत चुनाव के दिन पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि पत्नी व बेटे के साथ गांव में बने मतदान केंद्र में वोट डालने गए थे। घर में 18 वर्षीय बेटी अकेले थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तभी भाई का दोस्त गांव का ही निवासी नाम रोहित संखवार मौका देखखर जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया, और युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घर पहुंचे स्वजन को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घटना के एक दिन बाद पीड़िता स्वजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रावेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।
पीड़िता के पिता ने बताया की चार बहनो व एक भाई मे सबसे छोटी है भाई गुजरात मे नौकरी करता है तीन बहनो की शादी हो गई है भाई वोट डालने के लिए कुछ दिन पहले गाँव आया है।


Post a Comment